धनबाद: तोपचांची,धनबाद से बैजनाथ महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि तोपचांची प्रखंड कार्यालय परिसर,तियासी भवन में तोपचांची अंचल निरीक्षक प्रसाद रंजन मांझी और वीएलडब्लू हरिप्रसाद बेसरा को सेवानिवृत पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर समारोह में उपस्थित अखिलेश कुमार ने कहा कि अंचल निरीक्षक पदाधिकारी ने अपने कार्यकाल में सराहनीय कार्य किया.साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उन्होंने अपने कामों के माध्यम से तोपचांची प्रखंड में अनूठा छाप छोड़ कर जा रहे हैं. उन्हें उनके कार्यों के लिए ग्रामीण हमेशा याद करेंगे. कार्यक्रम में मुख्य रूप में प्रखंड प्रमुख सरिता देवी, उपप्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार, अंचल अधिकारी चिंटूप्रभु राय, बपीओ, मनोज कुमार, प्रखंड के पशुपालन विभाग के अधिकारी समेत कई विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे.
