बोकारो: चन्दनक्यारी,बोकारो से गुलाब महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि कल २७ फरवरी को बगुला ग्राम पंचायत भवन में मुखिया शिवानी कुमारी के अध्यक्षता में ग्राम पंचायत के सात स्थाई समिति का गठन किया गया. इस दौरान ग्रामसेवक समेत सभी वार्ड सदस्य और विभिन संस्था के उपस्थित थे.इसके अतिरिक्त सामान्य प्रशासन समिति, निर्माण तथा विकास समिति, महिला शिशु एवं कल्याण समिति, स्वास्थ्य ,शिक्षा एवं पर्यावरण समिति, ग्राम रक्षा समिति, कृषि सहकारिता एवं खनिज सम्पदा समिति, संचार एवं अद्दोसचारण समिति आदि के सदस्यगण उपस्थित थे.
