बोकारो: चास,बोकारो से रमेश कुमार माईती ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि अखबारों में छपी खबरों के मुताबिक चल रही मैट्रिक की परीक्षा में २८ फरवरी को आयोजित होने वाली हिंदी की परीक्षा को स्थगित कर अब ९ मार्च को कर दी गई है.वे कहते हैं कि इस तरह से परीक्षा की तिथि का स्थगित करना उचित नही होता हैं इससे परीक्षार्थियों पर प्रभाव पड़ता है.दरअसल परीक्षा स्थगित करने के पीछे कारण हैं २६ फरवरी को आयोजित संस्कृत विषय की परीक्षा में उतर पुस्तिका में बदलाव होना हालाँकि इसे बाद में वापस ले लिया गया.अत: इस ओर अधिकारीयों को ध्यान देने की आवश्यकता है. वे कहतें हैं की आखिर अधिकारीयों की गलती की खामियाजा छात्र क्यों भरपाई करें?