धनबाद: तोपचांची, धनबाद से फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि तोपचांची प्रखंड के खेराबेड़ा गाँव में आज तड़के उस समय एक गाय की मौत हो गई जब गाय गिरे हुए बिजली के तार के चपेट में आ गई.उन्होंने बताया कि ग्रामीणों द्वारा विजली विभाग से कई बार अपील की गई थी कि बिजली की तार में जाली लगाई जनि चाहिए लेकिन विभाग द्वारा ग्रामीणों की बातों का अनसुना किया गया. और इसका नतीजा आज सामने है.
