धनबाद: तोपचांची, धनबाद से गिरधारी प्रसाद महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि धनबाद के उप- विकास आयुक्त रतन कुमार गुप्ता ने आज शुक्रवार को तोपचांची प्रखंड स्थित तोपचांची ग्राम पंचायत भवन का निरिक्षण किया मनरेगा से समबन्धित निर्देश दिया। इस दौरान उनके साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी और पंचायत के मुखिया उपस्थित थे।
