धनबाद: तोपचांची, धनबाद से गिरधारी प्रसाद महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि आज शुक्रवार को तोपचांची प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में आंगनवाड़ी सेविका जनप्रतिनिधियों का एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बीडीओ सह सीडीपीओ अखिलेश कुमार, महिला प्रवेक्षिका साक्षी भटाचार्य ने आंगनवाड़ी से विभिन्न जानकारी आंगनवाड़ी सेविका जनप्रतिनिधियों दी। इस कार्यशाला में प्रखंड प्रमुख समेत कई सेविकाए शामिल हुई।
