धनबाद: तोपचांची ,धनबाद से गिरधारी प्रसाद ने झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि गुरुवार को तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत वाटर बोर्ड क्रोस में एक टेम्पो ट्रक के चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति गिरिडीह जिला के पिरटांड़ प्रखंड के मंझालिदीह के निवासी बताया जा रहा है । घायल व्यक्ति को तोपचांची सामुदायिक केन्द्र् लाया गया जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया।
