धनबाद: फर्केश्वर महतो ने तोपचांची,धनबाद से झारखण्ड मोबाइल वाणी को बताया कि तोपचांची प्रखंड के चैता पंचायत में तीन उत्क्रमित मध्य विद्यालय है - उत्क्रमित मध्य विद्यालय चैता,उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेराबेड़ा, और उत्क्रमित मध्य विद्यालय केशलपुर। उन्होंने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही स्थानीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो के चैता उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चाहरदीवारी निर्माण के लिए शिलान्याश रखा गया लेकिन अभी तक ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय खेराबेड़ा, और उत्क्रमित मध्य विद्यालय केशलपुर में चाहरदीवारी का निर्माण नही किया गया। अत: अनुरोध है कि यहाँ पर तीनों उत्क्रमित मध्य विद्यालय में चाहरदीवारी का निर्माण किया जाये ताकि बच्चों को पढ़ाई करने में परेशानी नही हो।