पलामू: लेस्लीगंज,पलामू से राजमणि यादव ने झारखण्ड मोबाइल रेडिओ पर कहते हैं कि झारखण्ड एक खनिज सम्पदा से परिपूर्ण राज्य है लेकिन इसके बावजूद भी यह राज्य विकास के नाम पर पिछड़ा हुआ है।राज्य में 50 % लोग बीपीएल वर्ग में आते है। रज्य के पिछड़ेपण के पीछे कारण साफ है यहाँ पर व्याप्त भ्रष्टाचार, आज कोई भी विभाग ऐसा नही है जो भ्रष्टाचार से अछूता है। जनवितरण में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार फैला हुआ है। लोगो को 6-6 महीनों तक रसन नही मिलता। सुचना के अधिकार के तहत और जनसुनवाई कर सामजिक अंकेक्षण कर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाया जा सकता है।