धनबाद: बैजनाथ महतो ने तोपचांची, धनबाद से झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि तोपचांची अंतर्गत मानटाड़ में 17 जनवरी को आगामी 23 जनवरी को स्वर्गीय टेकलाल महतो के पुन्य तिथि मनाने हेतू विचार-विमर्श के लिए एक सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय टेकलाल महतो ने मानटाड़ से समाज में फैले विभिन्न बुराइयों के बारे में लोगों को जागरूक करने का काम किया। वे झारखण्ड आन्दोलन के हिस्सा रहे।