जनार्दन महतो जिला धनबाद प्रखंड बाघमारा से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की रात भर मुसलाधार बारिश होने से कोई भी बच्चा स्कुल नहीं जा सका इसका कारण है की तेतुलिया से जो सड़क गयी है महुदा होते हुए जेविआर हाई स्कुल,रवि महतो उच्च विद्यालय,महुदा कॉलेज महुदा, इन रस्तो से बहुत ज्यादा पानी बह रहा है. ग्रामीण लोगो ने जो स्वयं अपने सहयोग से मिटटी का पुल बनाये थे वह जोरदार बारिश में बह गया है. अभी भी रस्ते पर 3 से 4 फिट पानी बह रहा है.एक तरफ तो सरकार कहती है की हर पंचायत को संपर्क से जोड़ा जायेगा और पंचायत को पंचायत से जोड़ने के लिए 10 लाख की राशी भी आई है ,ग्राम पंचायत 2 में अभी तक यह राशी नहीं पहुची है.और ना ही पुल का निर्माण हो पाया है.जिस भी मद से जोरिया पर पुल का निर्माण किया जाना है वह नहीं हुआ है अत: लोगो को परेशानिया झेलनी पड़ रही है.अत: सरकार से अनुरोध है की कृप्या हमारी बातो को ध्यान दे और जनहित में तेतुलिया और महुदा के बीच में पुल का निर्माण किया जाए.

Comments
Transcript Unavailable.
Aug. 14, 2014, 11:46 a.m. | Location: 10: JH, Dhanbad, Baghmara | Tags: roads grievance infrastructure children | Category: Infrastructure