बोकारो: अनिल कुमार महतो ने बोकारो जिला के गोमिया प्रखंड से झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि बोकारो जिला के नक्सल प्रभावित क्षेत्र महुवाडाड़ थाना क्षेत्र जमूरा पहाड़ के आसपास के गाँव में बोकारो जिला के द्वारा कई बार जनता दरबार लगाया जाता है लेकिन लोगों की समस्याओं का समाधान नही होता है। वे कहते है वहां के लोगों से इस बारे में बात की गई तो उनका यही कहना था की जनता दरबार में कम्बल,साड़ी,धोती आदि का वितरण किया जाता है। लेकिन इतने दिनों से नही किया जा रहा है। गाँव में आज भी बिजली, पानी जैसे कई समस्याए व्याप्त है। जिससे यहाँ के लोगों को काफी समस्याएं होती है। अगर कोई बीमार होता है तो सड़क के आभाव में उसे अस्पताल तक ले जाने में काफी परेशानी होती है।