रामगढ़: डॉ आशीष ने रामगढ़ से झारखण्ड मोबाइल रेडिओ को बताया कि 18 दिसंबर को केंद्र सरकार की FDI और बढ़ती मंहगाई के विरोध में राजभवन का घेराव 11 ट्रेड यूनियन के द्वारा नगड़ी में जबरन सरकार द्वारा किया जा रहा जमीन अधिग्रहण के खिलाफ में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कल सुबह 11 बजे से राजभवन का घेराव किया जायेगा। यह विसाल धरना प्रदर्शन का नेतृत्व एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर विभिन्न ट्रेड यूनियन के कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेंगें।
