धनबाद: धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड के कबीरडीह से मोहमद सलामुद्दीन अंशारी ने झारखण्ड मोबिल रेडिओ को बताया कि प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन दांगी के रोवाम पंचायत में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है जिसमे हर साल झारखण्ड सरकार के भू-राजस्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो उपस्थित होते है। उन्होंने बताया की हर साल की तरह इस बार भी वे आयेंगे और विशाल कायर्क्रम का आयोजन किया जायेगा।