कसमार प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत में स्थित ऐतिहासिक पर्यटन स्थल दुर्गा पहाड़ पर्वतरोहण के रूप में प्रचलित है। सालों भर लोगों का यहाँ आना जाना लगे रहता है। मकर संक्रांति के समय दुर्गा पहाड़ के तल्हाटी में प्रतिवर्ष मेले का आयोजन होता है। लोग पिकनिक मनाने भी आते है। दुर्गा पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की माँग वर्षो से की जा रही है। दुर्गा पहाड़ चढ़ने में लोगों की परेशानियों को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने सीढ़ी निर्माण की योजना बनाई है। इसको लेकर बैठक भी की गई