धनबाद: धनबाद जिला के तोपचांची प्रखंड से गिरधारी प्रसाद महतो ने झारखण्ड मोबाइल को बताया तोपचांची प्रखंड अंतर्गत तीनपुर गाँव में ट्रांसफर्मर जल जाने के कारन कई महीनों से बिजली नही है जो कि यहाँ पर एक बड़ी समस्या है, बिजली नही होने के कारण शाम होते ही अँधेरा हो जाता है। बच्चो को पढाई करने में परेशानी होती है और गाँव में जंगली जानवर घुस आतें हैं। जिसके कारन जान माल की नुकसान होता है। वे कहते है कि तीनपुर गाँव पूरी तरह से एक आदिवासी बहुल इलाका है। इस समस्या पर वहां के ग्रामीण मनोज हसदा और महावीर मांझी आदि ने विद्युत् ट्रांसफर्मर लगाने के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा है।
