पूर्वी सिंघभूम,घाटशिला से भाषा शर्मा मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रही है कि आदिवाशी युविति साथ गाव के ही दो युवक ने उनका बलात्कार किया। बलात्कार की प्राथमिकी थाना में दर्ज करा दी गयी है। ये घटना है 20 जुलाइ शाम की जब युवती अपने भाई के साथ खेत में काम कर रही थी काम समाप्त होने के बाद उस युवती का भाई जैसे ही घर गया वैसे ही पहले से ताक लगाये दो युवक पीछे पीछे आ रहे थे और युवती को उठा कर झारी में ले गए फिर बारी बारी से दोनो युवक ने उस युवती के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद दोनो युवक ने युवती को धामी दी की अगर वो इसका जिक्र किसी के साथ की तो वो युवती को जान से मार देंगे। इसके वाबजूद भी युवती घर आ कर अपने साथ हुए घटना की जानकारी अपने परिवार वालो को बताई और अपने साथ हुए दुष्कर्म के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस अपराधियो को ढूंढने के लिए जगह जगह छापेमारी कर रही है और इधर युवती को भी मेडिअकाल के लिए भेजा गया है