आज काठीकुंड प्रखंड की प्रमुख सुश्री विमला निपू सोरेन जी ने आदिवासी समाज की प्रथम महिला श्री द्रोपदी मुर्मू जी का राष्ट्रपति बनने की खुशी में प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री रजनीश रोशन जी के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया को बधाई पत्र समर्पित किया। मौके पर प्रमुख के साथ आसनपहाड़ी पंचायत के मुखिया श्री रोशन मुर्मू , भाजपा प्रखंड अध्यक्ष श्री लालचंद पाल, समाज सेवक एडमिन सोरेन, सुहागिनी मुर्मू एवं प्रखंड के आदिवासी महिलाये उपस्थित थे।