धनबाद से शिवपूजन हजारे झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि झारखण्ड की बेटी बेटो के मुकाबले कम नहीं है। अपनी बेटियों के उन्नति को देखकर अभिभावक भी अपनी बेटियों पर गर्व महशुश कर रहे हैं, बेटियाँ आजकल अपने देश में काम करने के साथ-साथ विदेशो में भी अपनी जलवा बिखर रहीं हैं जो की हमारे देश के लिए बहुत ही गर्व की बात है। लडकियाँ पढाई के साथ खेल में भी प्रदर्शन कर रही है आवर आशा है कि ऐसे ही प्रदर्शन करतीं रहेंगी और लडकियो को सुझाव देते हुए कहते हैं कि पीछे मुड कर न देखें और ऐसे ही आगे बढ़ते जाएँ