बसंत मेहता कोडरमा से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की कोडरमा में आंगनबाड़ी केन्द्र बंद की स्थिति में है और जो भी आंगनबाड़ी केन्द्र है उसमे मिल रही सरकारी सुविधाओ का सहायिकाओ द्वारा बंदरबाट की जा रही है बच्चो को पोषकआहार और स्वास्थ लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ही प्रसव की सुविधाये भी नहीं मिल रही है.सीडीपीओ हर माह प्रति केंद्र से हजार रुपये लेती है केंद्र बंद की स्थिति में है शायद ही किसी आंगनबाड़ी केंद्र में 20-25 बच्चे उपलब्ध होगे। इससे क्षेत्र के अभिभावक और बच्चे आक्रोश की स्थिति में है.
