हजारीबाग: दिलीप कुमार जो की 10वीं वग के छात्र हैं वे दारू प्रखंड,हजारीबाग से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि उन्हें न तो 8वीं कक्षा में साईकिल मिला और न ही 9वीं जबकि उन्ही के साथ पढ़ने वाले कई छात्रो को साईकिल दी गई। वे कहते हैं सरकार द्वारा साईकिल उपलब्ध नहीं कराये जाने के कारण उन्हें 6 किलोमीटर दूर पैदल ही स्कूल जाना होता है। अत: झारखण्ड सरकार से अनुरोध है कि सभी स्कूली बच्चो को साईकिल मुहैया कराएँ ताकि वे सही समय पर स्कूल पहुँच सके।