जिला धनबाद से सुनील कुमार मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि उनके जिले में और राज्य में पारा शिक्षको की हड़ताल दिनांक 24/9/12 से चल रहा है जो की आज एक महीना बीत गया है पर पारा शिक्षको की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसके कारण बहुत से विद्यालय में ताला लटका हुआ है,सारे स्कुलो की स्थिति भी खराब है,शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है जिसे ठीक करने के लिए पारा शिक्षको का हड़ताल को बंद करना होगा,सरकार इसका जल्द से जल्द निबटारन करे।