राजेश्वर महतो धनबाद विष्णुनगढ से झारखण्ड मोबाइल वाणी माध्यम से कहना चाहते है की झारखण्ड की लाइफ लाइन कही जाने वाली सड़क और पूल जो क्षितिज अस्पताल के समीप है बहुत जर्जर दशा में है जिसका निर्माण कार्य चल रहा है परन्तु निर्माण कार्य बहुत ही धीमी गति से होने के कारण आय दिन यह सड़क जाम रहता है जिस से लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यह सड़क दुर्घटना का भी कारण बन रहा है। इन्होने कहा ग्रामीण किसी भी आपात्कालीन स्तिथि में अस्पताल तक पहुचने में असमर्थ्य हो जाते है। इन्होने पथ निर्माण विभाग से अनुरोध किया की इस सड़क और पूल को जल्द से जल्द बनाया जाए ताकि बरसात के दिनों में लोगो को ज्यादा असुविधा न हो।