इमामूल खान जामतारा से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की जामतारा प्रखंड के गांव में इतने वर्षो के बाद भी मूलभूत आवशाक्ताओ की घोर कमी है।बंगाल की सीमा पर स्थित होने के कारण यह क्षेत्र काफी पिछड़ा है यहाँ के दर्जनो गांव है जो बिजली पानी और सड़क से वंचित है,शिक्षा के नाम पर केवल माध्यमिक विद्यालय ही है जहा शिक्षको की कमी है लोग या तो बंगाल से शिक्षको पर आश्रित है या तो निजी शिक्षक के भरोसे जो बहुत ही खर्चीला है। स्वास्थ्य का भी यही हाल है
