मनोज कुमार रांची,कांके से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से लोगो से अपील करते हुए कहते है की कल लोकसभा के दुसरे चरण का मतदान होने जा रहा है रांची,खूंटी,चाईबासा,गिरिडीह,जमशेदपुर के मतदाताओ से खासकर कहते है की अपने क्षेत्र के बूथ पर मतदान करने अवश्य जाए. मतदान के आधिक होने का मतलब है की लोकतंत्र में विश्वाश,लोकतंत्र में भारत की शक्ति और विकास का आधार है अच्छे सांसद का चुनाव कर संसद में भेजे। गणतंत्र की गरिमा स्वच्छ सरकार में निहित है मात्र धन लेकर वोट देने से लोकतंत्र कमजोर होगा।
