जिला दुमका के काठीकुंड प्रखंड से अवनीश कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला हिंसा विषय पर बताते है की आज यह देखा जाता है की महिला घरेलु हिंसा की शिकार हो रही है।इसे रोकने के लिए महिलाओ को खुद से ससक्त होना पड़ेगा अपने हक़ के लिए आवाज खुद उठाना होगा क्योकि यह अधिकांश देखा जाता है की हर राज्य में महिला हिंसा का शिकार होती है।महिलाओ को खुद में एक संगठन बनाने की आवश्यकता है जिसके माध्यम से एक दूसरे को मजबूत कर इस हिंसा को रोका जा सकता है।साथ ही आवश्यकता पड़ने पर महिला आयोग की सहायता ले सकती है।जिससे घरेलु हिंसा को रोका जा सकता है।