धनबाद: नागेश्वर रवि धनबाद जिले से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि जब भी कोई व्यक्ति अपनी बेटी का विवाह करता है तो अपने कलेजे पर पत्थर रख कर और यह सोच कर की मेरी बेटी ससुराल में ठीक से रहेगी लेकिन होता है इससे उल्टा अक्सर देखा जाता है की बेटियों को शासुरल में अत्याचार किया जाता है और वे चुपचाप सहती रहती हैं यह जानकर की अगर हम शिकायत करेंगे तो हमारे माता पिता का बदनामी होगा। और इसी तरह से उन पर अत्यचार बढ़ता जाता है.वे कहते है सभी को यह ध्यान रखना चाहिए की जब तक जुर्म सहेंगे उन्हें सताया ही जायेगा साथ ही वे कहते हैं कि इस विषय पर झारखण्ड मोबाइल वाणी की एक अच्छी पहल है इसके माध्यम से लोगो को काफी जानकारी मिल रहा है.