हजारीबाग :निहाल कुमार झारखण्ड मोबाइल वाणी में यह सन्देश दे रहे है कि बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण है जनसँख्या विस्फोट इस देश में रोजगार देने कि जितनी भी योजनाये बनती है वे सब अत्यधिक जनसँख्या बढ़ने के कारण बेकार हो जाते है।एक अनार सौ बीमार वाली कहावत यहाँ चरितार्थ होते है। बेरोजगारी का दूसरा कारण है युवको में बाबूगिरी की होड़ नवयुक हाथ का काम करने में अपना अपमान समझते है। विशेषकर पढ़े लिखे युवक दफ्तरी जिंदगी पसंद करते है। इस कारन वे रोजगार कार्यालय की धुल फकते रहते है।बेरोजगारी का तीसरा बड़ा कारण है दूषित शिक्षा प्रलानी हमारी शिक्षा प्रलानी नीति एकदम नए बेरोजगार पैदा करती जा रही है।व्यावासिक प्रशिश्कन का हमारे शिक्षा में आभाव है।चौथा कारण है गलत यौजनाये सर्कार को चाहिए की वो लघु उद्योग को प्रोत्साहन दे।मशीनीकरण को कुछ सीमा तक बढाया जाना चाहिए जिससे की रोजगार के अवसर कम न हो।इसलिए गाँधी जी ने मशीनों का विरोध किया था कि एक मशीन कई हाथ को बेकार बना डालती है
