जामतारा:संजय कुमार माँझी नाला प्रखंड जामतारा से झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि वन कानून तो बना लेकिन यहाँ के लोगो को इस कानून का लाभ नही मिल रहा है और लोग अपने अधिकार से वंचित हैं.अत: वे कहते हैं कि इस कानून की जानकारी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए ताकि लोगो को इसके बारे में पूर्ण जानकारी रहे।