झारखंड से बड़ी खबर सामने आई है। झारखंड में कोरोना वायरस संक्रमण का तीसरा पॉजिटिव केस सामने आया है। राज्य के बोकारो जिले में एक शख्स को कोरो ना वायरस पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह शख्स बांग्लादेश से लौटा था बोकारो जिला के चंद्रपुरा तेलो क्षेत्र के तीन दंपति बांग्लादेश गए थे। जहां से अभी कुछ दिन पहले आए थे। जिला प्रशासन की ओर से सभी 6 लोगों को कोरें टाइन किया गया है। साथ ही इनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। एक शख्स में संक्रमण पॉजिटिव पाया गया है। झारखंड के स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस पुष्टि की गई है।