जिला दुमका के काठीकुंड प्रखंड से अवनीश कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की आज यह देखा जाता है की महिला घरेलु हिंसा यौनिक हिंसा और मानशिक हिंसा का शिकार हो रही है इसका असर अब काठीकुंड में भी देखा जा रहा है।कुछ साल पहले एक महिला की शादी हुई लेकिन शादी के कुछ ही दिनो के बाद महिला को ससुराल वालो के द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा महिला बचाव के अपने मायके में रहने लगी महिला ने इसकी जानकारी थाना में कराई लेकिन किसी तरह की सहायता नहीं किया गया।ऐसी कई प्राथमिकी थाना में दर्ज की गई है जिस पर कोई पहल नहीं किया जाता है।अत:महिलाओ के लिए और भी कड़ी कानून बनाने की आवश्यकता है।