झारखण्ड राज्य से टेकनारायण प्रसाद कुशवाहा ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लड़का हो या लड़की ,दोनों की शादी करवाने से पहले उन्हें सक्षम ज़रूर बनाना चाहिए। ताकि वो आने वाले जीवन के लिए तैयार रहे और जिम्मेदारियाँ उठाने की क्षमता रख सके। शादी हो जाने के बाद भी दंपतियों को सोच विचार कर परिवार नियोजन करना चाहिए। इससे बच्चे को अच्छी जिंदगी मिलती है।
