जिला धनबाद से विकास कुमार गोप ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की समाज में दहेज़ प्रथा अभी भी लागु दहेज़ के बिना लडकियो की शादी नहीं होती है।अत:सरकार से कहना चाहते है की जो दहेज़ प्रथा का कानून है उसे शक्ति से लागु किया जाए। क्योकि गरीबो के लिए दहेज़ देना बहुत ही मुश्किल है यदि कोई गरीब लड़की दहेज़ नहीं देती है तो उसे जान से मार दिया जाता है।