-वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने उच्च आर्थिक विकास के लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई उपायों की घोषणा की। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 70 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे। -सरकार ने ऑटो क्षेत्र में मांग बढ़ाने और आवास ऋण सस्ते करने के लिए भी कदम उठाए। सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगों को बकाया जी एस टी रिफण्ड तीस दिन के अंदर मिलेगा। अत्यधिक अमीर लोगों पर सरचार्ज और स्टार्टप पर एंजेल टैक्स वापस लिए जाएंगे। -प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार, भाई भतीजावाद और जनता के पैसे की लूट पर शिकंजा कसा। -केन्द्र उचित दाम पर दाल और खाद्य तेलों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल कदम उठायेगा। -पी वी सिंधु और बी साईं प्रणीत विश्व बैडमिन्टन चैम्पियनशिप के सेमी फाइनल में पहुंचे।
