कोडरमा से ओमकार बिश्वकर्मा झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि बेहराडीह पंचायत के राधू यादव के हत्या का मामला अभी तक खुलासा नहीं हुआ है लेकिन उक्त मामले में सात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है जिसमे ग्रामीणों का कहना है कि एक निर्दोष ब्यक्ति को पुलिस पकड़ कर अन्दर कर दिया है लेकिन अभी तक कुछ खुलासा नहीं हुआ है, जबकि पोस्टमाटम रिपोर्ट में स्पष्ट हो रहा है कि जहर खाने से मृत्यु हुआ है, पर ये खिलाया गया है या खाया है इसका खुलासा नहीं हुआ है।