झारखण्ड राज्य के धनबाद जिला से बीरबल महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि नसबंदी सुखी परिवार एवं खुशहाली परिवार के लिए बहुत ही अच्छा है। इससे स्त्री या पुरुष को कोई शारीरिक कमजोरी नहीं होती है।वह खुद का मनोरंजन कर सकते हैं तथा वह परिवार को खुश रख सकते हैं। यह गलत धारणा है कि नसबंदी कराने से लोग कमजोर हो जाते हैं लेकिन ऐसी कोई बात नहीं है। यह कहा जाता है कि छोटा परिवार एक सुखी परिवार होता है। नसबंदी कराने से परिवार बढ़ने की कोई गुंजाइस नहीं होती है और परिवार खुश रहते हैं तथा स्त्री और पुरुष में प्यार बढ़ता है