गोड्डा,मेहरमा से रोबिन कुमार झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की सभी चौकीदारी को 4 माह से वेतन नहीं दिया गया जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी है चौकीदारी द्वारा अंचला अधिकारी को पत्र लिखकर सूचित किया था की विगत चार माह से वेतन लंबित है पर विभाग की लापरवाही से अब तक कोई करवाई नहीं की गयी.इस स्थिति में उनका होली का रंग फीका रहेगा अत:सरकार चौकीदारो की वेतन की समस्या को जल्द से जल्द सुलझाए।