धनबाद से सुनील सोरेन झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है की भारतीय संविधान अनुच्छेद 39 के अनुसार सामान कार्यो के लिए सामान वेतन की व्यवस्था की गई है, इस तरह इस अनुच्छेद के अनुसार अनुबंध पर कार्यरत पारा शिक्षक सरकारी शिक्षक के सामान ही कार्य करते है परन्तु उन्हें समान वेतन नहीं दिया जाता है, ये शिक्षक सरकारी द्वारा दी गयी सभी कार्यो में अपना योगदान देते है फिर भी इन्हें समान वेतन नहीं दिया जाता है जो की संविधान का उलंघन है
