दुमका,काठीकुंड से अवनीश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि आज घरेलु हिंसा सबसे बड़ी परेशानी की वजह बानी हुई है महिलाओ के लिए।आज हर 10 महिला में से 6 महिला घरेलु हिंसा की शिकार है। इसको रोकने के लिए महिला को जागरूक होने की आवस्यकता है और उनको किसी से डरने की जरुरत नही है। आज महिलाओ को ही आवाज उठाना होगा नही तो एक दिन हर महिला हिंसा की शिकार हो जाएँगी। साथ ही साथ पुरुष वर्ग को भी महिलाओ को सम्मान देना चाहिए और उनके साथ बुरा वयवहार नही करना चाहिए।