बोकारो,चास से रमेश कुमार मैती झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि बोकारो के सेक्टर 2D के बंद क्वार्टर में शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण लाखो की सम्पति जल कर राख हो गया। मकान संख्या १०३४ जो बीएसएल कर्मी इकबाल का है घटना के समय घर में कोई नहीं था उस समय पूरे परिवार के साथ किसी काम से बाहर गए हुए थे। आग पर काबू पाने के लिए आस पास के लोग काफी प्रयास किये, फिर इसकी सुचना दमकल को दिया गया। बताते है कि आग पर काबू तो पा लिया गया पर इस दौरान काफी सारे चीजें जल कर राख हो गई।