झारखण्ड राज्य के हजारीबाग जिले से गांव रंगा मोदी चौक थाना मोहनपुर मेग्निदीह से दिलीप कुमार यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि वो एक दृष्टि वादी विद्यार्थी हैं जो कडक्कुन बघमाड़ा जेसीबी देवघर में पढ़ाई करते हैं,और उनका कहना है की यदि गांव या शहर में कोई लड़के या लड़कियां हैं जो पढाई नहीं कर पा रहे हैं उन्हें कडक्कुन बाघमाडा जेसीबी देवघर पहुंचाया जाए ताकि वो अपनी पढाई पूरी कर सकें और अपने आने वाले जिंदगी को संवार सकें।
