जिला दुमका,काठीकुंड से बाबूलाल मंडल ने झारखंड मोबाईल वाणी के माध्यम से कहा की जागृति केंद्र काठीकुंड द्वारा द्वारा 24 फ़रवरी को अनुसूचित जनजातिय आवासीय बालिका उच्च विद्यालय में विकलांगता दिवस चलाया गया जिसमे 8-9 वर्ग कि बालिकाओं ने भाग लिया और कार्यकरम में प्रश्नोत्तर के माध्यम से इस बात कि जानकारी दी गयी की निशक्ता क्या है।ये कितने प्रकार के होते है ।और इसे कैसे कम किया जा सकता है तथा सरकार द्वारा दिए गए इनके अधिकार क्या-क्या है।इन सारी बातो की जानकारी दी गयी।