जिला बोकारो के चास प्रखंड से रमेश कुमार माइती झारखण्ड मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं की शुक्रवार को रामरुद्र उच्च विद्यालय और दुर्गापुर के मध्य विद्यालय के छात्रो ने साईकल की मांग को लेकर चास पुलोरिया मुख्य मार्ग में बीचो बीच जाम किया छात्रो ने चास प्रखंड कार्यालय पहुंचे लेकिन अवकाश के कारण बंद था थाना प्रभारी घटना स्थान पर पहुंचे और छात्रो से बात करके जाम हटवाया गया।