बोकारो,चास से रमेश कुमार मैती झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे है की किसान बिस्थापित रैयत मोर्चा कि ओर से एक दिवसीय धरना सेक्टर ४ स्थित महात्मा गांधी चौक पर दिया गया जिसकी अध्यक्षता आनंद गुप्ता ने की उन्होने कहा कि आने वाले दिनो में मोर्चा का बड़ा आंदोलन करने की तयारी करेगा। मंजू देवी और सुनीता देवी ने कहा कि प्रबंधन बेरोजगार युवको को प्रशिक्षण देकर नियोजन देने का कार्य करे। इसमें मोर्चा के कई सदस्य शामिल थे।