जिला रांची से पवन कुमार ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है की लालपुर स्थित बिरसा मुंडा जी के समाधी स्थल में सैकड़ो आदमी ने श्रधान्जली अर्पित किया।साथ ही उन्होने यह भी बताया की समाधी स्थल स्थित डिस्लरी तलाब जिसमे गन्दगी का अम्बार पड़ा है लेकिन उसकी सफाई नहीं की जा रही है।इसका प्रभाव सीधे पर्यावरण पर पड़ रहा है लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।अत:झारखण्ड सरकार से अनुरोध है की बिरसा मुंडा के समाधी स्थल स्थित साफ सफाई बनाए रखे।