झारखंड राज्य के धनबाद ज़िला के बाघमारा प्रखंड से बीरबल महतो झारखंड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं, कि गर्मी के दिनों में अकसर आगजनी की घटनाएँ कहीं ना कहीं होती रहती है। इसका मुख्य कारण कुछ शरारती बच्चों के कारण होती है, तो दूसरी बिजली शॉर्ट शर्किट के कारण। वजह चाहें जो भी हो किसी के घर जलने से घर का विनाश हो जाता है। कई जगहों पर आगजनी के कारण कई घरों के परिवार की मृत्यु हो जाती है और घर जल कर राख हो जाता है। अर्थात आगजनी में घर की खुशियां और लोगों के सभी अरमान जल जाती है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में घास-फूस से बने घरों में अधिकतर आगजनी की घटनाएँ होती है।अतः सरकार को इसकी सुरक्षा हेतु कच्चे घर वालों आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध करा कर गरीबों की मदद करनी चाहिए। साथ ही प्रत्येक प्रखंड में एक अग्निशामक की सुविधा करनी चाहिए।