झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला के राजेस्वर महतो जी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दहेज के मांग को ले कर दुल्हन ने उठाया साहसी कदम विष्णुगढ़ प्रखंड में तय हूई शादी 30000 दहेज पर परन्तु जब शादी होने जा रही थी तभी दुल्हन के परिजन ने दूल्ह के परिजन को 26000 रूपये दिए बाकी बाद में देने को कहा। परन्तु दूल्ह के परिजन नहीं माने और दुल्हन के परिजनों से बाकया 4000 रुपए दहेज की मांग की और जिद पर अड़ गये कि जब तक बकाया दहेज कि राशि नहीं मिलेगी तब तक शादी नहीं करेंगे।तभी नहीं मानने पर दुल्हन ने साहसिक निर्णय लेते हुए इसकी सूचना पुलिस दे दी और पुलिस ने तत्काल वहां दुल्हे के साथ दुल्हन कि शादी करवाने का निर्णय लिया।परन्तु दुल्हन शादी करने से इनकार कर दी।महिला को तेज ताकतवर साहसी और आत्मनिर्भर बनाना चाहिए।ताकि दहेज के लोभी के ऊपर कोई साहसी निर्णय ले सके।