झारखंड राज्य के हज़ारीबाग़ ज़िला के बिष्णुगढ प्रखंड से राजेश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताते हैं, कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग्य द्वारा उच्च विद्यालय शिक्षक नियुक्ति की परीक्षा दिसंबर 2017 में लगभग डेढ़ लाख परीक्षार्थी ने भाग लिया था। लेकिन अभी चार माह बीत जाने के बाद भी परीक्षा परिणाम नहीं निकाला गया है। समय पर परिणाम नहीं आने से लाखों अभियर्थियों का भविष्य अधर में लटका हुआ है।वहीँ दूसरी ओर प्रदेश में कई अपग्रेट उच्च विद्यालय एवं राज्यस्तरित उच्च विद्यालय में शिक्षकों के अभाव के कारण शिक्षा व्यवस्था चर्मरा गई है। बच्चों की गुणवक्तापुर्ण शिक्षा पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। जबकि शिक्षा के क्षेत्र में करोड़ों रूपए पानी की तरह बहाया जा रहा है। एक ओर सरकार गुणवक्तापुर्ण शिक्षा देकर प्रदेश में डॉक्टर,वैज्ञानिक,अभियन्ता,प्रशासनिक और पदाधिकारी बनाने की मनसा रखती है,तो दूसरी ओर शिक्षकों के अभाव में पठन पठान कार्य प्रभावित हो रहा है। मोबाइल वाणी के माध्यम से यह सन्देश सरकार को देना चाहते हैं कि जल्द से जल्द परिणाम घोषित कर पठन पठान कार्य में तेज़ी लाएं और सबका साथ,सबका विकास को उजागर करें।