बोकारो:रमेश कुमार माईती चास,बोकारो से झारखण्ड मोबाइल वाणी को यह बताया कि अब देश के मतदाताओं को स्मार्ट वोटर कार्ड मिलेगा। इस कार्ड की यह खासियत है कि यह कार्ड एटीएम कार्ड के स्वरुप में है और इसकी वैधता पूर्व में जारी की गई वोटर कार्ड के समान होगी। यह कार्ड नए वोटरों या वैसे मतदाताओं को मुफ्त में जारी किया जायेगा जो भूल सुधार के लिए आवेदन दिए हैं जबकि जिन मतदाता का वोटर कार्ड घूम हो गया है या दुब्लिकेट पहचान पत्र जारी करने हेतु आवेदन देने वाले वोटरों को 25 रूपए शुल्क लिया जायेगा।
