बाल विवाह अभिशाप है इसे रोकना ही विकास है, और हम इसे बदल सकते हैं।मोबाईल वाणी और चेतना विकास की ओर से बाल विवाह मुक्त झारखंड बनाने के लिए प्लान इण्डिया एक अभियान चला रही है।जिसमे हमें बाल विवाह और उससे जुड़े कई विषय पर जानकारी मिलेगी।जो दो अक्टूबर से बीस नवम्बर तक चलेगी। उसी अभियान के तहत एक प्रतियोगिता भी हो रही है। ये प्रतियोगिता भी बाल विवाह पर आधारित है। इसमें कोई भी श्रोता बाल विवाह पर लोक गीत,कविता या नारा रिकॉड करवा सकते हैं । बीस नवम्बर यानि प्रतियोगिता ख़त्म होने पर झारखंड मोबाईल वाणी पर छः भाग्यशाली विजेता का नाम भी घोषित किया जायेगा। और उन्हें मिलेगा 50 रुपये का मुफ्त मोबाईल रिचार्ज
